Saturday, March 21, 2026
spot_img
Homeहाथरससडको के निर्माण कार्यो को तत्काल पूर्ण करायें: डीएम आवारा पशुओं...

सडको के निर्माण कार्यो को तत्काल पूर्ण करायें: डीएम आवारा पशुओं को गौशाला पहुचानें के दिये निर्देश, फसल बीमा के निरस्त आवेदनों की पुनः जांच करने के दिये निर्देश

हाथरस। विकास प्राथमिकता एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा नई सड़को के निर्माण, सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण के तहत कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी कर शेष बचे हुए कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला षि अधिकारी से फसल बीमा योजना में रिजेक्ट किए गए आवेदनों पर जांच कराते हुए कार्यवाही कराने तथा किसान सम्मान निधि के तहत के0वाई0सी0 के लंबित प्रकरणों को कैंप लगाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को सहभागिता
योजना के तहत और पशुओं के सुपर्दगी पात्र / जरूरतमंद / कुपोषित परिवारों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खुले में घूम रहे गौवंशों को पकड़वाने तथा शतप्रतिशत ईयर टैंगिंग कराने के निर्देश दिए। समय-समय पर जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों द्वारा किये जाने वाले निरीक्षण के दौरान नर / मादा पशुओं की गणना कराते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के
निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत भवनों का निर्माण, अमृत योजना के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण, पार्क का निर्माण, सीवर व्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधान, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्रे ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, मत्स्य पालन, मुख्यमंत्र सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना,
छात्रवृत्ति वितरण, शादी अनुदान योजना, कन्या सुमंगला योजना, बाल विकास एवं पुष्टाहार वितरण, श्रमिक पंजीयन, अधिष्ठान पंजीयन एवं उप कर संग्रहण आदि योजनाओं की विस्तार पूर्वक समीक्षा कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए पात्र लभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास
अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, डी०सी० मनरेगा, उपायुक्त उद्योग, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधीक्षण अभियंता हाईडिल, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी०, अधिशासी अभियन्ता विद्युत/ जल
निगम / सिचाई तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments