Sunday, April 5, 2026
spot_img
Homeहाथरसशहर के विवेकानंद नगर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

शहर के विवेकानंद नगर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक वकील के घर के अंदर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

हाथरस से बड़ी खबर—

शहर के विवेकानंद नगर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक वकील के घर के अंदर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
घर के अंदर युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय अनुराग ज्योति के रूप में हुई है, जो आरटीआई एक्टिविस्ट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से शराब का आदी हो गया था और अक्सर शहर के शेल्टर होम में रहता था।
इस मामले में पुलिस ने वकील तरुण शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसका परिवार फिलहाल हाथरस में नहीं रहता।
सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments