वोटर चेतना महाअभियान के अन्तर्गत आज पूर्व
सांसद राजेश दिवाकर व पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी
ने मुरसान गेट स्थित सविलियन विद्यालय जागेश्वर
स्थित बूथ संख्या 270, 271 पर उपस्थित रह कर
वोट बढ़ाये जाने के कार्य को देखा तथा लोगों का
उत्साह वर्धन करते हुए उनसे वोट बढ़ाये जाने की
अपील की उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने
अपने पौलिंग बूथों पर पहुँच कर अपना नाम मतदान
सूची में जॉच ले यदि नहीं है तो फार्म संख्या 06 और
यदि फोटो या नाम में कोई गलती है तो उसके लिए
फार्म संख्या 08 व ऐसे मतदाता जो कहीं अन्य जगह
चले गये है या अब नही है तो उनके लिए फार्म 07
भर कर बी.एल.ओ. को दें। जिसमें मतदाता सूची
में उनका सही नाम अंकित हो सके और मतदान के
समय किसी भी परेशानी का सामना न करना पडे ।
इस अवसर पर शक्ति केन्द्र प्रभारी, प्रदीप गुप्ता, बूथ
अध्यक्ष तरूण शर्मा, बूथ अध्यक्ष नीरज अग्रवाल,
बी.एल.ओ. नीरज गुप्ता, पुष्पेन्द्र कुमार, हरीश चन्द्र
अग्रवाल, शिक्षक संघ क्षेत्रीय प्रमुख तथा अन्य लोग
उपस्थित रहें।


