Saturday, March 21, 2026
spot_img
Homeहाथरसरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या की गलियों में बिखरायेंगे हाथरस का...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या की गलियों में बिखरायेंगे हाथरस का गुलाब जल व ब्रजभूमि का चंदन और 84 कोस की ब्रजरज

हाथरस
स्लग — रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या की गलियों में बिखरायेंगे हाथरस का गुलाब जल व ब्रजभूमि का चंदन और 84 कोस की ब्रजरज
हाथरस के पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या की गलियों में बिखरायेंगे हाथरस का गुलाब जल व ब्रजभूमि का चंदन और 84 कोस की ब्रजरज, राम लाल के लगेगा प्रसिद्ध रूहू इत्र
वी/ओ – पूरे देश के राम भक्तों 22 जनवरी 2024 का बेसब्री से इंतजार है। इसी दिन अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जानी हैं।
जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। इस पल को समस्त रामभक्ति में लीन राम भक्त किसी न किसी रूप में कैद करना चाहते हैं।
इसे लेकर हाथरस नगर पालिका के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने हाथरस के हसायन की इत्र रूह, ब्रजक्षेत्र के 84 कोस में आने वाले बरसाना, राधाबल्लभ, दाऊजी, बांके बिहारी, गोबर्धन आदि मंदिरों से चंदन, ब्रजभूमि के परिक्रमा मार्गों, मंदिरों से ब्रजरज ले जाकर अयोध्या की गलियों में डालकर प्रभु श्रीराम का स्वागत करेंगे।
जिसके लिए हाथरस के पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा ने पिछले 3 माह ब्रजभूमि में पड़ने वाले मंदिरों से चंदन व परिक्रमा मार्गो से ब्रजरज और हाथरस के हसायन की प्रसिद्ध इत्र और रूह व सैकड़ो लीटर गुलाब जल एकत्र किया है।
जिसकी आज उनके द्वारा पूरे विधान से शास्त्रोक्त मंत्रोच्चा के साथ पूजा अर्चना कर रवानगी के लिए तैयार कर दिया है
दो दर्जन से अधिक छोटी गाड़ियों और एक बस के द्वारा सभी श्रद्धालु एकत्रित की गई सभी सामिग्री को लेकर कल अयोध्या के लिए रवाना होंगे
जो 16 दिसंबर की सुबह अयोध्या पहुंचकर रामलाल की सेवा में सभी चीजें भेंट कर देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments