राजेन्द्र लोहिया विद्या मन्दिर में मनाया गया ‘नारीत्व का जश्न’
‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ अर्थात जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते है। नारी का सबसे पवित्र रूप मां के रूप में देखने को मिलता है। इसी माँ रूप को साकार करने के लिए आज दिनांक 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार को राजेन्द्र लोहिया विद्या मन्दिर के प्रांगण में ‘नारीत्व का जश्न’ कार्यक्रम अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की माता तथा बहनों के साथ-साथ शहर की अन्य महिलाऐं भी शामिल थी। मां और बच्चे का शानदार रैम्प बाॅक का कार्यक्रम भी किया गया। जहां एक अनूठे रैम्प वाॅक में मां और बच्चे ने अपने दृढ़ संकल्पों को साझा किया। मां और बच्चे ने प्यार और समर्थन की बहार बिखेरते हुए दर्शकों को प्रभावित किया। इस साझा रैम्प वाॅक के माध्यम से वे न ही सिर्फ फैशन को बल्कि परिवार और संबंधो को भी नए आयाम दिखा रहे है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्रीमान कपिल लोहिया जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। डाॅ0 दीपा शर्मा ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। रैम्प वाॅक के विजेताओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया जो देखते ही बनता था। विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। पुरूस्कार वितरण में पारूल सारस्वत, सुधा चैधरी,आशी अजीज, माधुरी राजावत और अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान कपिल लोहिया, प्रधानाचार्या चारू गुप्ता, कोषाध्यक्षा मधु लोहिया सहित अध्यापकगण व शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


