Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसयूपी हाथरस में मैक्स और बस की टक्कर, 15

यूपी हाथरस में मैक्स और बस की टक्कर, 15

यूपी हाथरस में मैक्स और बस की टक्कर, 15 की मौत: मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं शामिल, सभी एक ही परिवार के

हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिला और 7 पुरुष हैं। जो कि आगरा के रहने वाले हैं।

हादसा शुक्रवार शाम गांव मीतई के पास हाईवे पर हुआ। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।
घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने दुख जताते हुए आर्थिक मदद की घोषणा की है। मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाने की बात कही गई है

चालीसवें से लौट रहे थे

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मैक्स लोडर में सवार लोग चालीसवें में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मैक्स सवार लोग एक ही परिवार के थे। जो कि सासनी के मुकुंद खेड़ा खंदौली के पास गांव सेवला वापस लौट रहे थे।

मैक्स में 30-35 लोग सवार थे

राहगीर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मेरी आंखों के सामने ये सब कुछ हुआ। ये हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ है। रोडवेज बस ने मैक्स में सामने से टक्कर मारी। मैक्स में करीब 30-35 लोग थे। हादसा बहुत भयावह हुआ है। लाशें बिखरी पड़ी थीं। लोग खून से लथपथ थे। चिल्ला रहे थे। महिलाएं, बच्चों की भी मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments