Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसयुवक दे रहा युवती से जबरन शादी करने की धमकी

युवक दे रहा युवती से जबरन शादी करने की धमकी

शादी न की तो भाई को मार देगा, रिपोर्ट दर्ज

सासनी के कस्बा न्यू बिजलीघर कालोनी निवासी एक युवती ने अपने ही मोहल्ले के युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए कोतवाली में शिकायत की है। जिसमें आरोप लगाया है कि युवक उससे शादी करने की धमकी दे रहा है, शादी न करने पर उसे तथा उसके भाई को जान से मार देने धमकी दे रहा है।

मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए न्यू बिजलीघर कालोनी निवासी युवती अंजली पुत्री सत्यपाल सिंह ने कहा है कि मेरी मम्मी दया देवी को मेरे गाँव का ही एक लडका धमकी देता है कि अपनी लड़की से मेरी शादी करा दे अगर शादी नही करायी तो तेरी लडकी व तेरे लड़के को जान से मार दूंगा। पीडिता ने तहरीर में कहा है कि वह पिछले कई माह से परेशान है। पीडिता ने लिखा है कि नामजद युवक उसके साथ कई बार छेडछानी कार चूका है मगर बदनामी की वजह से सहन करती रही है। युवती ने कहा है कि वह वल्लभगढ में मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने परिवार की खरर्चा चलती है। पीडिता ने कहा है कि दिनांक तीन अगस्त को जब वह अपने घर आई तो नामजद ने उसका रास्ता रोक कर मारपीट गाली गलौच करते हुए नीचे गिरा लिया । और छेडछाड करते हुए धमकी दी कि शादी नहीं की तो तेरे भाई को जान से मरवा दूंगा। नामजद ने उसका दुपटा भी खींचा। पीडिता का आरोप है कि नामजद ने फोटो एडिट कर इटाग्राम व लाइव आकर सोसल मिडिया पर डालता है। और जवरन शादी करने की धमकी देता है पूर्व में पीडिता का अरोप है कि उसकी मां ने पीडिता का रिश्ता तय किया था जिसे युवक ने तुडवा दिया। पीडिता का अरोप है कि उसका परिवार नामजद युवक से काफी भयभीत पीडिता ने पुलिस से युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments