यूपी के हाथरस जिले में आज ग्रामीणों ने मथुरा बरेली नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए चल रहे काम को रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें अंडरपास या पुल की आवश्यकता है लेकिन यहां ना अंडरपास बनाया जा रहा और ना ही पुल बनाया जा रहा है। आपको बता दे की पूरा मामला अमर पूरा घना का है जहा मथुरा बरेली नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य तेज गति से हो रहा है। यह नेशनल हाईवे हाथरस से होकर गुजर रहा है। वही कार्यदायी संस्था द्वारा काम कराया जा रहा है। कर्मचारी और अधिकारी इस काम में लगे हैं। लेकिन आज सुबह गांव अमरपुर घना के ग्रामीणों को यह जानकारी हुई की इस नेशनल हाईवे की वजह से उनका मुख्य मार्ग बंद हो रहा है और शहर को जाने वाला एक रास्ता इस अंडरपास की हद में आ गया है। ऐसे में काफी लोग यहां पहुंच गए और इन लोगों ने इस नेशनल हाईवे के काम को रुकवा दिया। ग्रामीणों ने वहां पर जमकर प्रदर्शन किया। वही ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग को वह किसी भी सूरत में नहीं रुकने देंगे। नेशनल हाईवे पर या तो अंडरपास दिया जाए या फिर पुल बनाया जाए। इस मार्ग से काफी गांवों को जाने का रास्ता है। यदि यहां पर पुल या अंडर पास नहीं बनाया गया तो काफी गांवों का आवागमन बाधित हो जाएगा और लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ेगी। ग्रामीणों का यदि आरोप था कि वह पहले भी इस मामले को उठा चुके हैं लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब अभी तक नहीं दिया है। वही ग्रामीणों का कहना है कि आखिर किस स्थान पर अंडर पास या पुल बनाया जाएगा, इसे लेकर अभी तक गुमराह किया जा रहा है। इसलिए इस काम को रोक दिया गया है। एक अन्य ग्रामीण का भी यही कहना था। उनका कहना था कि अधिकारी मौके पर आएं और ग्रामीणों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर इस समस्या का समाधान करें।


