Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसभीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

तहसील समाधान दिवस में एफआई आर दर्ज कराने के लिए सीओ सिटी को ज्ञापन देते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के पदाधिकारी।
हाथरस। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले के बाद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह द्वारा क्षत्रिय समाज के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर क्षत्रिय समाज ने रोष व्यक्त किया।

मंडलायुक्त नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में जिलाध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आक्रोश जताते हुए उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि शासन-प्रशासन ने यदि एफआईआर दर्ज नहीं की तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में मतेंद्र सिंह गहलोत, योगेंद्र सिंह, प्रताप सिंह राघव, परीक्षित सिंह सिसोदिया, अनिरुद्ध सिंह, हरेंद्र सिंह सिसोदिया आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments