Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeहाथरसभाजपा सभासद के बेटे पर अपने साथियों के साथ गांव में फायरिंग...

भाजपा सभासद के बेटे पर अपने साथियों के साथ गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप,ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा,छीने दो तमंचे,पुलिस को सौंपे।

भाजपा सभासद के बेटे पर अपने साथियों के साथ गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप,ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा,छीने दो तमंचे,पुलिस को सौंपे।
December 21, 2025

हाथरस जिले में एक भाजपा सभासद के बेटे और अन्य लोगों पर गांव में घुसकर फायरिंग और मारपीट का आरोप लगा है।ग्रामीणों ने फायरिंग और मारपीट करने आए भाजपा सभासद के बेटे और एक अन्य को पहले बंधक बनाकर जमकर पीटा फिर एक कमरे में बंद कर दिया।गांव भाजपा सभासद के बेटे द्वारा फायरिंग और मारपीट की घटना किए जाने की सूचना पर मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने भाजपा सभासद के बेटे को ग्रामीणों से छुड़ाया।पुलिस अब घटना की जांच पड़ताल में जुटी।घटना के दौरान ग्रामीणों ने हमलवारों के हाथों से दो तमंचे छीने लिए जिन्हें पुलिस के सपुर्द कर दिया।

भाजपा सभासद के बेटे और अन्य लोगों ने गांव में की फायरिंग।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला तंदुला में देर रात भाजपा सभासद सुरेश चौधरी के बेटे विजय चौधरी ने अपने अन्य साथी संजय निवासी इगलास अड्डा के साथ मिलकर गांव में फायरिंग करते हुए गांव के ही एक युवक कुलदीप पुत्र मुरारी लाल के साथ मारपीट कर दी।गांव अचानक गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मची गई।फायरिंग और मारपीट कर भाग रहे भाजपा सभासद के बेटे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों युवकों को बंधक बनाकर उनकी पिटाई कर दी।

पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल में जुटी।
वही ग्रामीणों ने दोनों युवकों के पास दो तमंचे बरामद कर दोनों को एक घर बंद कर ताला लगा दिया।ग्रामीणों ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दे दी।सूचना मिलने पर पहुंची इलाका पुलिस ने दोनों युवकों को ग्रामीणों के चुंगल छुड़ाया और घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments