हाथरस
यूपी से जा रही बस जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक हाथरस और अलीगढ़ के बताए जा रहे हैं। 69 लोग घायल हैं। उन्हें अखनूर के अस्पताल ले जाया गया। गंभीर घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस, अलीगढ़ के अलावा राजस्थान के करीब 90 लोग सवार थे। सभी हाथरस के बस (UP 86 EC 4078) से शिव खोड़ी जा रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।
इधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
प्राप्त सूचना के अनुसार जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जम्मू कश्मीर के अखनूर में हाथरस की बस खाई में पलटने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई गई है। कृपया अपनी-अपने क्षेत्र से गई हुई बसों के बारे में जानकारी कर ले। जिला प्रशासन द्वारा उक्त घटना की स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है साथ ही आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाईन न0 05722227041 तथा 05722227042 जारी किये गये हैं। जिनके माध्यम से जानकारी प्राप्त कर