2023/06/03 12:30
सेवा में,
श्री मान अधिशासी अभियन्ता महोदय,
वि०न०वि०स०] प्रथम ओठपुरा हाथरस।
विषय:- पूर्व में दिये गये ज्ञापन दिनांक 29.5.2023 को आज दिनांक 03.6-2023 तक संज्ञान मे न लिये जाने के सम्बन्ध में। महोदय,
आपको अवगत कराना है कि जिला हाथरस में विद्युत वितरण नगरीय खण्ड प्रथम हाथरस आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत है जिससे अनुबन्ध के विपरित समय से अधिक घण्टे श्रम कराया जाता है व श्रम वेतन कम दिया जाता है। आउटसोर्सिग कर्मचारियो को अम वेतन भी ससमय प्राप्त नहीं हो पाता है, जबकि आउटसोर्सिग कर्मचारियों के श्रम देय की कोई नियत समय सीमा सुनिश्चित नहीं है। अनुबन्ध की शर्तानुसार प्रत्येक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन माह के प्रथम सप्ताह के अन्त तक निर्गत कराना सुनिश्चित किया गया है। लेकिन पूर्व कार्यदायी संस्था वर्ल्ड क्लास सर्विसेज लिमिटेड द्वारा माह अप्रैल 2023 का वेतन आज दिनांक 03:06:2023 तक किसी भी आउटसोर्सिंग कर्मचारी को प्राप्त नही हुआ है। कुछ आउटसोर्सिग कर्मचारियों का श्रम वेतन 04 से 05 महीने का वर्ल्ड क्लास सर्विसेज लिमिटेड द्वारा नही किया गया है।
जिस कारण कर्मिक अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे है, जिस कारण आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में रोष व्याप्त है, तथा कार्यरत प्रत्येक आउटसोर्सिंग कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। अतः आपको पूर्व मे भी दिनांक 29.5.2023 को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया था, लेकिन अभी तक किसी भी आउटसोर्सिंग कर्मचारी का वेतन नहीं आया है आपसे अनुरोध है कि समस्त आउटसोर्सिग कर्मचारियों का श्रम भुगतान समय
कराने का कष्ट करें। आपकी महान कृपा होगी।
नोट:- 04 जून 2023 तक पूर्व कार्यदायी संस्था वर्ल्ड क्लास सर्विसेज लिमिटेड द्वारा माह अप्रैल 2023 का श्रम वेतन नही आता है तो 05 जून 2023 से आउटसोर्सिग कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार पर जाने के लिये मजबूर होंगे जिसका उत्तरदायित्व स्वयं विद्युत विभाग का होगा।
संलग्न :- पूर्व मे दिये गये ज्ञापन की छायाप्रति ।
धन्यवाद।
प्रतिलिपि:- अधिक्षण अभियन्ता महोदय, विद्युत वितरण हाथरस।
037623 कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण खण्ड हाथरस


