‼️ *पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना/कार्यालय/शाखा आदि में “भव्यता से स्वच्छता हेतु” अभियान चलाकर की गई साफ-सफाई ।* ‼️
अवगत कराना है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा, उत्तर प्रदेश दिवस एवं राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत “भव्यता एवं स्वच्छता हेतु” दिनांक- 14.01.2024 से प्रदेश के समस्त जनपदों के मुख्यालय, थाना/चौकी एवं जनपद में स्थित कार्यालयों में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक 19.01.2024 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल के निर्देशन में हाथरस पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी, समस्त पुलिस कार्यालय में वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया । इस दौरान समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा अपने अपने नियुक्ति स्थान थाना/कार्यालय/रिजर्व पुलिस लाईन परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु श्रमदान कर साफ-सफाई की गई । सफाई अभियान में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया व अपने-अपने नियुक्ति स्थान थाना/चौकी/कार्यालयों/आवासीय बैरकों/मेस व शौचालय इत्यादि स्थानों पर साफ-सफाई की गई तथा परिसर के अन्दर-बाहर खाली स्थानों पर उगी हुई घास की कटाई की गई एवं इधर-उधर बिखरे कूड़े-कचरे का नियत जगह पर संग्रह किया गया ।


