पिता की दूसरी शादी से दुखी बेटे ने कर लिया सुसाइड, पेड़ से लटककर दे दी जान
बिहार वैशाली में एक युवक की मां का निधन हो गया था. इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी. बताया जा रहा है कि पिता के द्वारा दूसरी शादी किए जाने से युवक नाराज था. उसने अपने ननिहाल में भी पिता की शिकायत की. इसके बाद उसने पेड़ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बिहार के वैशाली में एक युवक पिता की दूसरी शादी से परेशान था. इसको लेकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर धमौन के रहने वाले दिलक कुमार की मां का निधन हो गया था. इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी. पिता के द्वारा दूसरी शादी करना दिलक को पसंद नहीं आया. वह इस बात से नाराज था. दिलक कुमार मंगलवार की देर शाम अपने ननिहाल वैशाली के बिद्दूपुर पहुंचा था. बिद्दूपुर में दिलक कुमार पेड़ से लटका मिला.
बताया जा रहा है कि मृतक युवक दिलक कोलकाता में काम करता था. उसकी मां की मौत हो गई थी. इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी. इस बात से वह बेहद परेशान था. बताया जा रहा है कि वह अपनी मां के मायके यानी अपने ननिहाल में पिता की शिकायत करने पहुंचा था. जब ननिहाल के लोगों ने उसकी बातों को तवज्जो नहीं दी तो दुखी होकर उसने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली.


