पिछली सरकारों में बीच में को कैंची चलाने वाले बिचौलिए थे वो मलाई खा लेते थे
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सादाबाद विधानसभा स्थित छवि मिया वाला बाग के मैदान में आज भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे
आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने जाट लैंड कही जाने वाली सादाबाद विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की है।
आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने मंच विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों में बीच में को कैंची चलाने वाले बिचौलिए थे वो मलाई खा लेते थे।
योजना अच्छी होती थी घोषणा अच्छी होती थी लेकिन जमीन पर कुछ मिलता नही था।वह खोकले वादे रह जाते थे।
अब योजनाओं का लाभ सीधा पहुंच रहा है।यह अंतर दस में नजर आया है।जयंत चौधरी ने कॉग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैंने उनके मेनोफेस्टो को लाइन बाई लाइन पढ़ा है।
हर छात्र,महिला को दे देंगे हर साल पैसा दें देंगे। आपको मालूम है कहा से देंगे कही कटौती होगी या वसूली होगी तो कही जीएसटी बढ़ाकर वसूली होगी तभी तो देंगे।
किसानों आपने हिसाब नही लगाया किसानों को सालाना मिलने वाले 6 हजार रुपए इनके मेनोफेस्टों में कही कोई उल्लेख नहीं है।
अगर यह लोग सरकार में आयेंगे तो 6 हजार रुपए खत्म कर देंगे। वही संविधान आई आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा
यह लोग कह रहे है की संविधान खत्म हो जायेगा आरक्षण खत्म हो जायेगा।
सामाजिक न्याय की लड़ाई चौधरी चरण सिंह जी ने लड़ी देश के इतिहास में आज तक किसी ने नही लड़ी है।
आज नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री है तो में एनडीए की तरफ से कह सकता हूं।बाबा साहब द्वारा स्थापित और दिया गया हमारे लिए सर्व संविधान है।
इस संविधान के साथ कोई भी छेड़खानी हम बर्दास्त नही करेंगे न होने देंगे।भय का माहौल दिखा के आपके वोट पर राजनीति की कोशिश हो रही है।
वही आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने मोदी सरकार द्वारा गई उपलब्धियों को जनता को गिनाया और भाजपा प्रत्याशी अनूप बाल्मिकी को वोट देने की अपील करते हुए यह बोला की ये हमारे पुराने नेता है
हमारी पार्टी में भी रह चुके है।विशाल जनसभा में बीजेपी और आरएलडी विधायक से लेकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी जनता को संबोधित करते हुए वोट देने की अपील की है।


