साफ-सफाई रखने एवं चारे – पानी की उचित व्यवस्था रखने के दिये निर्देश
हाथरस। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने किला खाई स्थित अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नवनीत शंखवार भी उनके साथ मौजूद रहे।
पालिका अध्यक्ष ने क्रमवार सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, पालिका अध्यक्ष ने गायों के चारे की व्यवस्था पीने के पानी कि व्यवस्था तथा बीमार गोवंश के उपचार आदि की व्यवस्था को देखा उपस्थित कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी ली। उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था पर जोर
देते हुए कहा कि बारिश का मौसम होने के कारण बीमा. रियां जल्दी फैलती हैं इसलिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा गोवंश के स्थान पर नीचे जलभराव, कीचड आदि नहीं होनी चाहिए, पशु चिकित्सक द्वारा नियमित विजिट किया जाने सम्बन्धी
जानकारी ली। तथा उपस्थित कर्मचारियों से गौशाला के व्यवस्थित संचालन हेतु उनकी आवश्यकताओं के विषय में जानकारी ली। इस इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों में यशुराज, नवनीत, जुनैद, ललितेश, पंकज एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


