Thursday, April 9, 2026
spot_img
Homeहाथरसपत्रकार की हत्या पर पत्रकारों ने एसपी ऑफिस पर किया धरना प्रदर्शन

पत्रकार की हत्या पर पत्रकारों ने एसपी ऑफिस पर किया धरना प्रदर्शन

हाथरस से बड़ी खबर सामने आ रही है। विवेकानन्द कॉलोनी में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि दिनांक 5 अप्रैल 2026 को वादी दिनेश चन्द्र श्रोती निवासी लेवर कॉलोनी ने थाना हाथरस गेट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तरुण शर्मा ने उनके मित्र अनुराग ज्योति को अपने घर बुलाकर पहले शराब पिलाई और फिर उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
इसी क्रम में 6 अप्रैल 2026 को पुलिस ने आरोपी तरुण शर्मा को विवेकानन्द कॉलोनी स्थित खोखा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments