Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeहाथरसपंचायत में पंचों के बीच दोनों पक्षों जमकर चले लाठी डंडे,4 महिलाएं...

पंचायत में पंचों के बीच दोनों पक्षों जमकर चले लाठी डंडे,4 महिलाएं समेत 5 घायल,पुराने झगड़े की सुलझाने बुलाई थी पंचायत,पुलिस जांच में जुटी।

पंचायत में पंचों के बीच दोनों पक्षों जमकर चले लाठी डंडे,4 महिलाएं समेत 5 घायल,पुराने झगड़े की सुलझाने बुलाई थी पंचायत,पुलिस जांच में जुटी। January 11, 2026

हाथरस जिले के एक गांव में पुराने झगड़े को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। पंचायत में गांव के बुजुर्ग पंचों ने झगड़े को लेकर जैसे ही जानकारी ली,तो दोनों पक्षों में कहा सुनी शुरू हो गई।पंचायत में मामला इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई।अचानक दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे और लाठी डंडे चलने लगे जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।इस मारपीट के दौरान करीब पांच लोग गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंची।

आपको बता दे कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में आज पुराने झगड़े को सुलझाने के लिए गांव पंचायत बुलाई गई। जहां पंचायत में मौजूद पंचों ने झगड़े की जानकारी करने को लेकर दोनों पक्षों को बुला लिया।जहां दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने शुरू हो गए।अचानक मारपीट से मौके पर अफरा तफरी मच गई।दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईट पत्थर भी फेंके गए।इस मारपीट की घटना में चार महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।वही घटना की सूचना पर डॉयल 112 पुलिस भी पहुंच गई।पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments