हाथरस । घंटाघर के पास दो विवादित दुकानों के अवैध निर्माण पर प्रशासन का चला बुलडोजर मौके पर पुलिस व प्रशासन सहित नगर पालिका कर्मचारी रहे मौजूद हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर के पास दो दुकान मालिकों में दुकानों को लेकर विवाद चल रहा था जिसकी सूचना नगर पालिका व प्रशासन के लोगों को दी गई सूचना पर तत्काल नगर पालिका कर्मचारी व प्रशासन के लोग पहुंच गए और दोनों दुकान के मालिकों से बातचीत की दोनों दुकान मालिकों का एक दूसरे के ऊपर आरोप है की दुकान मालिकों ने अपनी अपनी दुक नक्शा से ज्यादा आगे निकाल रखी हैं जिससे दोनों ही दुकान मालिकों को अपनी अपनी दुकानों को लेकर परे-
शानियां होती है वही प्रशासन ने मामले को संज्ञान में देते हुए दोनों ही दुकानों के जितने जितने हिस्सो का अवैध रूप से निर्माण कराया गया था उन हिस्सों को जेसीबी से तुड़वा दिया गया और दोनों को चेतावनी दी कि आगे से अगर अवैध अतिक्रमण किया तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।


