Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसदलितों को मंदिर में कांवड़ चढ़ाने से रोका

दलितों को मंदिर में कांवड़ चढ़ाने से रोका

हाथरस। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव गदाई के अनुसूचित जाति के काफी लोग मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इन लोगों का आरोप था कि सोमवार को गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें गांव के एक मंदिर में कांवड़ नहीं चढ़ाने दी। बाद में पुलिस ने कांवड़ चढ़वाने दी। लोगों का आरोप है कि इसके बाद इन दबंगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। उन्हें दबंगों से जान माल का खतरा है।
सोमवार को मुरसान थाना क्षेत्र के गांव गदाई में अनुसू.िचत जाति के कुछ लड़के कांवड़ लेकर महादेव मंदिर पर पहुंचे। युवकों का आरोप है कि वहां जाट बिरादरी के कुछ लोगों ने उन्हें मंदिर पर कांवड़ चढ़ाने से रोक दिया। बाद में उन्होंने जब इसकी सूचना
पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर आई और कावड़ चढ़ाने दी। उस समय तो यह लोग शांत हो गए। उसके बाद इन लोगो ने आकर उनके घरों पर हमला कर दिया।
जातिसूचक गालियां दी और मारपीट की।
इन लोगों का कहना है कि वह मुरसान थाने भी गए लेकिन वहां भी कोई उनकी सुनवाई नहीं हुई। इन लोगों ने
दबंगों से अपने आप को खतरा बताया है। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडे ने इन लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वा. सन दिया। इधर, पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह मारपीट भेलपुरी खाने के विवाद को लेकर हुई थी। इसमें मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस विवेचना कर रही है। पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments