Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरस*थाना हाथऱस जंक्शन पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही मे थाना...

*थाना हाथऱस जंक्शन पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही मे थाना गभाना जनपद अलीगढ के हत्या के मुकदमें में वांछित ₹10000/- का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलाह-कारतूस बरामद ।*

‼️ *थाना हाथऱस जंक्शन पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही मे थाना गभाना जनपद अलीगढ के हत्या के मुकदमें में वांछित ₹10000/- का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलाह-कारतूस बरामद ।* ‼️

दिनांक 11.09.2023 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार इनामी/वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही मे मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए जनपद अलीगढ के थाना गभाना के हत्या के मुकदमें में वांछित ₹10000/- का इनामिया अभियुक्त शेखर प्रताप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । जिसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
शेखर प्रताप सिंह पुत्र मुनेश सिंह निवासी ग्राम लोधा थाना लोधा जनपद अलीगढ

*बरामदगी का विवरण-*
01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त शेखर प्रताप सिंह उपरोक्त-*
1.मु0अ0सं0 287/23 धारा 147/302/307/427 भादवि थाना गभाना जनपद अलीगढ ।
2. मु0अ0सं0 253/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।

*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम के नाम-*
1. अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक श्री जयप्रकाश यादव मय टीम थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
2. प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 सोनू राजौरा मय सर्विलांस एवं एसओजी टीम जनपद हाथरस ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments