Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसथाना हाथरस गेट पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना...

थाना हाथरस गेट पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस गेट क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 इन्वर्टर, 02 बैटरी तथा घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी बरामद ।*

थाना हाथरस गेट पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस गेट क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 इन्वर्टर, 02 बैटरी तथा घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी बरामद ।*

अवगत कराना है कि दिनांक 07.09.2023 को श्री रोहित अग्रवाल पुत्र स्व0 सुभाष चन्द्र निवासी नवल नगर गली नं0-05 थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस द्वारा थाना हाथरस गेट पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 07.09.2023 की रात्रि में लहरा चौराहा हाथरस बाईपास रोड स्थित वादी के आयशर वर्कशॉप से अज्ञात चोर बैटरी, इन्वर्टर, जैक, समरसेबिल, आयशर गाडी का सामान आदि चोरी कर ले गये है । जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

उपरोक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट व प्रभारी स्वॉट/एसओजी टीम को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर/अपराध के कुशल नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम की संयुक्त कार्यवाही में अथक प्रयासोपरान्त धरातलीय साक्ष्य, टेक्निकल एड व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के अभिसंकलन की मदद से थाना हाथरस गेट क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर को ग्राम भोजपुर खेतसी पर नगला बरी को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । जिसके कब्जे से चोरी का 01 इन्वर्टर, 02 बैटरी तथा घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी नं0-UP 86 T 9860 बरामद हुआ है ।

*पूछताछ का विवरण*– गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उसने अन्य साथियों के साथ दिनांक 07.09.2023 की रात्रि में आयशर वर्कशांप से चोरी की थी, जिसके उपरान्त चोरी किये गये सामान को आपस में बांट लिया था । उसके हिस्से में इन्वर्टर व 02 बैटरी आयी थी, जिन्हे बेचने के लिए इगलास जा रहा था । घटना में सम्मलित अन्य शेष अभियुक्तो एवं माल की गिरफ्तारी/बरामदगी के सार्थक प्रयास पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे है । पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
जीशान कुरैशी पुत्र नवी हसन निवासी तुन्दला पत्थरवाली गली थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments