थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 450 ग्राम नशीला पाउडर बरामद |
आज दिनांक 29.09.2023 को थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 450 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-
सौरभ पुत्र हीरेश निवासी ग्राम टुकसान थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस ।
बरामदगी का विवरण-
450 ग्राम नशीला पाउडर |


