आज दिनांक 16.09.2023 को थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा डकैती के अभियोग में जिला कारागार अलीगढ में निरूद्ध 02 अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस कस्टडी रिमाण्ड (पी0सी0आर0) पर लेकर अभियुक्तों की निशादेही पर चोरी हुए 02 बैटरा बरामद हुए है । अभियुक्त शेखू कुरैशी व भूरा कुरैशी दिनांक 05.09.2023 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जिला कारागार अलीगढ़ में निरूद्ध है । माल बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम व पता अभियुक्तगण-
1- शेखू कुरैशी पुत्र तोशीफ कुरैशी निवासी जंगल गढी बाईपास थाना देहली गेट जनपद अलीगढ़ | 2- भूरा कुरैशी पुत्र तोशीफ कुरैशी निवासी जंगल गढी बाईपास थाना देहली गेट जनपद अलीगढ़ |


