थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद |
आज दिनांक 13.09.2023 को थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-
संजू पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम सोखना थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस ।


