Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरस*थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत हुईं हत्या की घटना का...

*थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत हुईं हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, निशादेही से आलाकत्ल बरामद ।*

*थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत हुईं हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, निशादेही से आलाकत्ल बरामद ।*

दिनांक 18.11.2023 को वादी संजीव कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम कलौदी मजरा मण्डनपुर थाना जलेसर जनपद एटा द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना दी कि वादी के ससुर लेखराज निवासी ग्राम फरीदाबाद थाना सिकन्द्राराऊ की हत्या उसके साले गिरेन्द्र व अन्य अभियुक्तगणों द्वारा जमीन एवं रूपये के लेनदेन के विवाद को लेकर कर दी है । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर मु0अ0सं0 707/23 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ डा0 आनन्द कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ को निर्दिष्ट किया गया था । थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी तथ्यों पर विवेचना करते हुये व अन्य लाभप्रद साक्ष्य संकलित किये गये । जिसके क्रम में आज दिनांक 20.11.2023 को थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना में नामजद आरोपी गिरेन्द्र यादव पुत्र लेखराज निवासी ग्राम फरीदाबाद थाना सिकन्द्राराऊ को ग्राम सराय के पास अंडरपास से गिरफ्तार किया गया है । जिसकी निशादेही से आला कत्ल एक ईट बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

*पूछताछ का विवरण*- थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त गिरेन्द्र यादव उपरोक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उसके पिता (मृतक लेखराज) के नाम 06 बीघा जमीन थी, जिसमें से 02 बीघा जमीन का सौदा उन्होने एक व्यक्ति को तय कर दिया था, जिसके एडवांस के साढे ग्यारह लाख रूपये आ गये थे । उसके पिता द्वारा 07 लाख रूपये घर बनवाने में खर्च कर दिये थे तथा शेष रूपये बहनोई संजीव कुमार को दे दिये थे । अभियुक्त गिरेन्द्र यादव को जमीन व पैसों की जरूरत थी, पिता से जमीन व पैसे मांगने पर वह देने से माना कर देते थे । इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त गिरेन्द्र यादव उपरोक्त ने दिनांक 17.11.2023 को अपने पिता (मृतक लेखराज) की हत्या कर दी ।

*नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्त–*
गिरेन्द्र यादव पुत्र लेखराज निवासी फरीदाबाद थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस ।

*बरामदगी का विवरण-*
आला कत्ल एक ईट

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त गिरेन्द्र यादव उपरोक्त-*
1. मु0अ0सं0 157/22 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस ।
2. मु0अ0सं0 547/19 धारा 147/308/323/336/34/452/506 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद एटा ।
3. मु0अ0सं0 707/23 धारा 302/201 भादवि थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम –*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री आशीष कुमार थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
2. उ0नि0 श्री राजेश कुमार सरोज थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
3. हे0का0 165 शैलेन्द्र कुमार थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
4. का0 381 मोहित कुमार थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
5. का0 451 दीपक नागर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments