थाना चन्दपा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमें से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।
आज दिनांक 18.09.2023 को पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार फरार / वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना चन्दपा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के मुकदमें से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चन्दपा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. शिशुपाल उर्फ सीटी पुत्र बनवारीलाल निवासी ग्राम मोहनपुरा थाना चन्दपा जनपद
हाथरस । 2. काना पुत्र बनवारीलाल निवासी ग्राम मोहनपुरा थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।


