आज दिनांक 05/09/2023 को स्वदेशी हिन्द पार्टी के पदाधिकारियों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के पुत्र एवं खेलमंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से करते हुए खत्म किये जाने की बात कही है जिसके विरोध उसके विरुद्ध मुकदमा लिखवाए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक हाथरस से वार्ता कर मुकदमा दर्ज कराने हेतु तहरीर दी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मतेन्द्र सिंह गहलौत एडवोकेट, राष्ट्रीय महामंत्री प्रताप सिंह राघव, राष्ट्रीय सचिव राजेश सिसौदिया, जिला कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश जादौन, नवीन कुमार शर्मा एवं अभय कुमार सिंह आदि प्रमुखरूप से सम्मिलित रहे।
आपका शुभेक्षु :- मतेन्द्र सिंह गहलौत एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेशी हिन्द पार्टी


