Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसडीएम द्वारा सेंसटाइजेशन वर्कशाप का शुभारम्भ

डीएम द्वारा सेंसटाइजेशन वर्कशाप का शुभारम्भ

हाथरस। उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में जिला स्तरीय सेंसटाइजेशन वर्कशाप का शुभारम्भ जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार से किया ।

कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के सम्बन्ध में व्यापारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभिन्न आंकलन करने हेतु प्रदेश में विभिन्न प्रकार के सर्वेक्षण संचालित हैं। सर्वेक्षणों से प्रदेश में संचालित विकासोन्मुख योजनाओं में हो रहे निवेश के दृष्टिगत विनिर्माण, व्यापार एवं अन्य सेवा क्षेत्र में परिलक्षित हो रहे विकास की वास्तविक स्थिति के अनुरूप आंकड़े संग्रहित हो रहे हैं। जो
उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान की दिशा में भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं। कार्यशाला और जागरूकता अभियानों का आयोजन करके प्रदेश में राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, भारत सरकार और अर्थ एवं संख्या प्रभाग, उप्र द्वारा कराये जा रहे

इन सर्वेक्षणों के बारे में जागरूकता बढाने के लिए कदम उठाना अति आवश्यक इन
कार्यशालाओं में हितधारक (जामीवसकमते) अर्थात- परिवार, कारखाने, दुकानें, छोटे व्यवसाय, स्वास्थ्य देखभाल इकाइयाँ, क्लब, शिक्षा संस्थान, कानूनी और परिवहन संगठन आदि को यह आश्वस्त करने की आवश्यकता है कि उनके द्वारा साझा की गई जानकारी का उपयोग उनकी व्यक्तिगत पहचान उजागर किए बिना केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments