चलती पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर हुआ गंभीर घायल।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहा एक युवक उतरते समय ट्रेन की चपेट में आ गया
जब वह अपने ही गांव के पास चलती ट्रेन से उतर रहा था। तभी युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को रेलवे पुलिस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया है।
आपको बता दे कि पूरा मामला सासनी क्षेत्र के गोहाना चौकी के पास का है
जहां आज सुबह दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर एक युवक ट्रेन से गिर गया।
जिससे वहा बुरी तरह घायल हो गया।
वही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
लोगों की भीड़ ने युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।
जहां से उससे हाथरस जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।वही जानकारी के अनुसार सासनी के गांव रामनगर निवासी रमेश चंद्र पुत्र झुन्नी लाल उम्र करीब 30 वर्ष दिल्ली से पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर घर आ रहा था।
तभी गुहाना चौकी के निकट वह चलती ट्रेन से उतरते समय गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
वहीं सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई और घायल युवक को उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।
जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।
लेकिन युवक की हालत में सुधार न आने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने तत्काल अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया है।


