Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeहाथरसझगड़े निपटाने गई डायल 112 पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा,हाथ...

झगड़े निपटाने गई डायल 112 पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा,हाथ जोड़कर पुलिस कर्मियों ने बचाई जान,ग्रामीणों आरोप का नशे में थे पुलिस कर्मी,घटना का वीडियो वायरल।

झगड़े निपटाने गई डायल 112 पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा,हाथ जोड़कर पुलिस कर्मियों ने बचाई जान,ग्रामीणों आरोप का नशे में थे पुलिस कर्मी,घटना का वीडियो वायरल।December 27, 2025

हाथरस जिले के एक गांव में झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। महिलाओं समेत ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और गाड़ी से खींचकर पिटाई कर दी।मारपीट में पुलिस कर्मियों की खाकी वर्दी तक फाड़ दी गई।इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस जीप पर पथराव भी किया। जिससे पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। घटना के दौरान पुलिसकर्मी बेबस नजर आए और वह ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे और बचकर भागने की कोशिश करते रहे।वही इस घटना में महिलाओं का आरोप है पुलिसकर्मी नशे में थे। उन्होंने महिलाओं से अभद्रता की। पुलिस पर हमले का वीडियो भी सामने आया है।

झगड़ा निपटाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने जमकर पीटा।

आपको बता दे कि पूरा मामला कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नूरपुर गांव का है, जहां शुक्रवार रात गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े की सूचना मिलने पर डायल 112 पीआरवी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने एक किशोर को थप्पड़ मारा और उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया,जिससे ग्रामीण भड़क गए।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों को पकड़ा और उन्हें गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाना पड़ा। कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी नशे में थे और उनकी गाड़ी में शराब की बोतल भी रखी हुई थी।

पुलिस कर्मियों ने हाथ जोड़कर ग्रामीणों से पीछा छुड़ाया।

घटना की सूचना मिलने पर हाथरस जंक्शन कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल और अन्य स्थानों से भी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को वहां से निकाला जा सका। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारीयो ने एक पुलिस कर्मी को निलम्बित कर दिया है और 7 से 8 ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।वही इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments