Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसजिलाधिकारी हाथरस प्राचीन ऐतिहासिक संरक्षित मंदिर श्री दाऊजी महाराज स्थित किला...

जिलाधिकारी हाथरस प्राचीन ऐतिहासिक संरक्षित मंदिर श्री दाऊजी महाराज स्थित किला परिसर हाथरस में से अवैध कब्जों/अतिक्रमण को हटवाए जाने के संबंध में दिया ज्ञापन

जिलाधिकारी हाथरस प्राचीन ऐतिहासिक संरक्षित मंदिर श्री दाऊजी महाराज स्थित किला परिसर हाथरस में से अवैध कब्जों/अतिक्रमण को हटवाए जाने के संबंध में दिया हैं। प्राचीन मंदिर श्री दाऊजी महाराज हाथरस किला परिसर जो भारत सरकार द्वारा ऐतिहासिक संरक्षित घोषित करते हुए अपने संरक्षण में ले रखा है। जिसकी चारों ओर से जिला प्रशासन द्वारा कई वर्ष पूर्व चारों ओर से चिन्हांकन कराने के पश्चात बाउंड्रीवॉल कराई गई थी । उसके बाद भी किला परिसर के अंदर सैकड़ों कच्चे-पक्के मकानों का निर्माण अतिक्रमणकारियों द्वारा कर लिया गया है । जिसकी शिकायत समय-समय पर आप महोदय को दी जाती रही है । किंतु जिला प्रशासन द्वारा कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, इसी विषय में स्वदेशी हिंद पार्टी द्वारा दिनांक 10 मार्च 2023 को आप महोदय के माध्यम से एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी को प्रेषित किया था उस पर की गई कार्यवाही से भी आज तक कोई जानकारी नहीं दी गई है । जबकि अतिक्रमण निरंतर बढ़ते जा रहे हैं जिसे लेकर आमजनमानस और पार्टी पदाधिकारियों में निराशा और आक्रोश की भावना उत्पन्न हो रही है । इसलिए अब पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर निर्णय लिया है की यदि आगामी 20 दिनों के अंदर जिला प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी निर्णय इन अतिक्रमणों को हटवाए जाने हेतु नहीं लिया गया तो पार्टी शांतिपूर्वक और संवैधानिक तरीके से एक -वृहद आंदोलन/धरना प्रदर्शन आदि करने को मजबूर होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments