Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसजिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के जनपद...

जिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के जनपद हाथरस में दिनांक 19.10.2023 को प्रस्तावित कार्यक्रम के शांतिपूर्वक व सफल आयोजन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों की ब्रीफिंग कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के जनपद हाथरस में दिनांक 19.10.2023 को प्रस्तावित कार्यक्रम के शांतिपूर्वक व सफल आयोजन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों की ब्रीफिंग कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

आज दिनांक 18.10.2023 को जिलाधिकारी हाथरस श्रीमती अर्चना वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के जनपद हाथरस में दिनांक 19.10.2023 को प्रस्तावित कार्यक्रम के शांतिपूर्वक व सफल आयोजन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगणों की ब्रीफिंग की गई । ब्रीफिंग में मुख्य विकास अधिकारी श्री साहित्य प्रकाश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डॉ0 बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री अशोक कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, मजिस्ट्रेट व ड्यूटी में लगे अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें । जिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस ने हेलीपैड व सम्पूर्ण पंडाल का निरीक्षण किया । ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी हाथरस व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उपस्थित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण कर लें और मौके पर जाकर आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा ले लें, जिससे आगामी दिवस में डयूटी करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े । ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को समय से ड्यूटी प्वांइट पर पहुंचने तथा अपनी ड्यूटी का निर्वहन सतर्कता व सजगता के साथ करने हेतु निर्दिष्ट किया गया । डयूटी शालीनता एवं विनम्रता के साथ करें और आयोजकों से संपर्क कर कार्यक्रम को संपन्न कराने में अपना-अपना योगदान दें । जिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस ने ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों को समय से समस्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के साथ ही जो दायित्व दिए गए हैं, उनका निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ कर करने के निर्देश दिए ।

इसी क्रम में अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस अधिकारियों से कहा कि सबसे अहम रूफटॉप एवं आवागमन मार्गों की डयूटी है, जिस पर विशेष ध्यान दिया जाए । सुरक्षा के दृष्टिगत प्वाइंट टू प्वाइंट ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए । पूर्व में ही रूट व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । रूफ टॉप ड्यूटी लगाए, निर्बाध यातायात सुनिश्चित करे व रूट डाइवर्जन का कार्य पूर्व में कर लिया जाये । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे कर्मियों को माननीय मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 के जनपद से प्रस्थान करने के पश्चात ही ड्यूटी स्थान छोडने हेतु निर्दिष्ट किया गया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments