Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसजलेसर रोड के निर्माण को ग्रामीणों का धरना जारी स्वदेशी हिंद...

जलेसर रोड के निर्माण को ग्रामीणों का धरना जारी स्वदेशी हिंद पार्टी ने दिया समर्थन

  1. जलेसर रोड के निर्माण को ग्रामीणों  का धरना जारी
    *समर्थन पत्र*
    जैसा की सर्वविदित है स्वदेशी हिंद पार्टी का प्रमुख उद्देश्य ही जनहित के मुद्दों पर कार्य करना है और हाथरस जलेसर रोड जो बहुत ही जर्जर और दयनीय अवस्था में है, के निर्माण हेतु पार्टी द्वारा पूर्व में आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया गया था जिसे जिला प्रशासन द्वारा दबाने का पूरा प्रयास किया था किंतु जबरदस्त विरोध एवं जन भावनाओं को देखते हुए आनन-फानन में उक्त रोड के निर्माण हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था किंतु राजनैतिक कारणवश वह प्रस्ताव शासन द्वारा अभी तक पास नहीं किया और रोड की हालत निरन्तर अधिक खराब होती जा रही है जिसके चलते स्थानीय जनता द्वारा समय-समय पर उक्त रोड के निर्माण की मांग उठाई जाती रही है इसी क्रम में राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना द्वारा भी रोड के निर्माण हेतु विगत कई दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और यह मुद्दा जनहित का मुद्दा है स्वदेशी हिंद पार्टी प्रत्येक उस पार्टी अथवा संगठन के साथ खड़ी है जो जनहित के कार्यों हेतु प्रयासरत हैं इसलिए स्वदेशी हिंद पार्टी भी राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना द्वारा हाथरस जलेसर रोड के निर्माण हेतु दिए जा रहे धरने में अपना पूर्ण सहयोग व समर्थन की घोषणा करती है और साथ ही यह भी घोषणा की जाती है कि यदि शासन प्रशासन द्वारा शीघ्र ही इस रोड के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण का कार्य आरंभ नहीं किया तो स्वदेशी हिंद पार्टी भी एक विशाल आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी इस धरना स्थल पर समर्थन पत्र सौंपते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मतेन्द्र सिंह गहलौत एडवोकेट, प्रताप सिंह राघव राष्ट्रीय महामंत्री, रविंद्र उपाध्याय जिला संगठन मंत्री, जितेंद्र वर्मा जी नगर उपाध्यक्ष,साबू पंडित नगर अध्यक्ष, विजेंद्र सिंह, अमित भारती, श्री प्रहलाद सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री हरेंद्र सिंह सिसोदिया राष्ट्रीय महामंत्री आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।
    आपका शुभेक्षु
    मतेन्द्र सिंह गहलौत एडवोकेट
    राष्ट्रीय अध्यक्ष :- स्वदेशी हिन्द पार्टी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments