संविलियन विद्यालय कोटा में मिशन चन्द्रयान-3 के लैंडिंग के लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में आयाजित किया गया। मिशन चन्द्रयान-3 के लैंडिंग के लाइव प्रसारण कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने मिशन चन्द्रयान-3 के सफल लैडिंग पर उपस्थित समस्त अधिकारियों अध्यापको, स्कूली छात्र/छात्राओं एवं ग्राम वासियों को बधाई दी। मैं आशा करती हूँ कि इस विद्यालय के अध्यनरत छात्र / छात्राओं में से कोई छात्र इसरों के लिए चयनित होकर जायें जिससे हमें खुशी मिलेंगी एवं जनपद एवं परिवार का नाम रोशन होगा। इसके पश्चात छात्र / छात्राओं द्वार मिशन चन्द्रयान- 3 के लैडिंग से संबंधित प्रर्दशनी का अवलोकन कर बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक अध्यापक / अध्यापिका, स्कूली छत्र / छात्राए, ग्राम प्रधान एवं ग्राम वासी आदि उपस्थित रहें।


