Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeहाथरसघने कोहरे में आगरा अलीगढ़ हाइवे पर रोडवेज बस और DPS स्कूल...

घने कोहरे में आगरा अलीगढ़ हाइवे पर रोडवेज बस और DPS स्कूल बस की टक्कर,तीन यात्री हुए घायल,अस्पताल में भर्ती

घने कोहरे में आगरा अलीगढ़ हाइवे पर रोडवेज बस और DPS स्कूल बस की टक्कर,तीन यात्री हुए घायल,अस्पताल में भर्ती
December 29, 2025

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे-93 पर स्थित गांव जरैया मोड़ के पास एक रोडवेज बस और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में स्कूल बस के चालक व परिचालक सहित रोडवेज में सवार एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई,जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

DPS स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर।
मिली जानकारी के अनुसार, डीपीएस स्कूल की बस सासनी से अलीगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि रोडवेज बस अलीगढ़ से आगरा की तरफ जा रही थी। जैसे ही दोनों बसें जरैया मोड़ के पास पहुंचीं, उनके बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस के चालक कालवेंद्र और परिचालक रोहदान सिंह लहूलुहान हो गए। वहीं, रोडवेज बस में सवार खैर (अलीगढ़) निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला संतोषी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि वे सभी अलीगढ़ से आगरा एक गमी (शोक सभा) में शामिल होने जा रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
हादसे की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments