Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeUncategorizedकरणी सेना ने रुकवाया धर्म परिवर्तन

करणी सेना ने रुकवाया धर्म परिवर्तन

आईटीआई रोड आजाद नगर निवासी प्रेम प्रकाश गुप्ता ने करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान से संपर्क कर बताया कि उनकी पत्नी ने ईसाई धर्म अपना लिया है तथा वह उन पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है। सूचना मिलने पर ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान पीड़ित प्रेम प्रकाश गुप्ता तथा अपने साथी पदाधिकारियों वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राघव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष अनूप उपाध्याय जिला मंत्री राजेंद्र मोरगन जिला मंत्री हरिमोहन सिंह आदि के साथ क्षेत्राधिकारी बन्ना देवी से मिले और कार्रवाई की मांग की। प्राधिकारी बन्नादेवी ने सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया के धर्मांतरण के मामले की जांच कराई जा रही है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments