Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeएटाएटा में बांग्लादेश में हुई हत्या के विरोध कार्यवाहक प्रधानमंत्री का पुतला...

एटा में बांग्लादेश में हुई हत्या के विरोध कार्यवाहक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मारहरा में हिंदू संगठनों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।

विश्व हिंदू परिषद के मारहरा नगर अध्यक्ष विशेष यादव के नेतृत्व में कस्बे के हनुमानचौक पर बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र लोधी भी उपस्थित थे।

प्रदर्शन की शुरुआत कस्बे के पिदौरा अड्डा से हुई। प्रदर्शनकारियों ने बड़ा बाजार, मिरहची अड्डा, अस्पताल चौराहा और हैदरीचौक होते हुए हनुमानचौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और ‘बांग्लादेश मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए।

इस प्रदर्शन में युवराजेंद्र मिश्रा, संतोष गुप्ता, शिवम वर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश राजपूत, दीपक सक्सेना, ओरल वर्मा, अशोक सक्सेना, टीटू गुप्ता, यश मुदगल, सोमेश्वर मिश्रा, विशाल सक्सेना, अतेन्द्र चौहान, धर्मेंद्र राजपूत (सभासद), नेमसिंह राजपूत और उदित साहू सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
एटा से दीपू कुमार संवाददाता की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments