हाथरस में मथुरा रोड के निकट कुछ हमलावरों ने शनिवार रात में पैसे के लेनदेन में विवाद के बाद एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
परिवार के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और वहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
शहर की बांके बिहारी धाम कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ पुत्र अजय सिकरवार का कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है।
शनिवार रात इन लोगों ने उसे घर के बाहर सड़क पर बुलाया और उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गई।
युवक को परिवार के लोग आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर इस मामले को लेकर पूछताछ और जांच पड़ताल की।
पूछताछ के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पूछताछ की जा रही है।


