उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित एक शास्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शास्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर सादाबाद पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना सादाबाद क्षेत्र के ग्राम मनस्या के अन्तर्गत जंगल में बने नलकूप की एक कोठरी मे अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रही है। वही अवैध फैक्ट्री पर छापेमार कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल 32 बोर,1 तमंचा 315 बोर,एक पोनिया 312 बोर सहित अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है।वही घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम मुनेश कुमार निवासी मंसया कला थाना सादाबाद, शादाब, सोहेल और सद्दाम निवासीगण मोहल्ला व्यापारियन थाना कोतवाली सादाबाद बताए। पकड़े गए बदमाशों में सद्दाम शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वो पूर्व में जेल भी जा चुका है।अवैध शस्त्र फैक्ट्री के मामले में पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और अभियुक्तों को जेल भेजने की तैयारी कर दी है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित एक शास्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़
RELATED ARTICLES