Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के सरकारी स्कूल में हिंदू छात्राओं का यौन...

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के सरकारी स्कूल में हिंदू छात्राओं का यौन उत्पीड़न

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के सरकारी स्कूल में हिंदू छात्राओं का यौन उत्पीड़न

शाहजहांपुर में तिलहर क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल का कंप्यूटर अनुदेशक मो. अली हिंदू छात्राओं का यौन उत्पीड़न करता रहा। दो महीने से उसकी घिनौनी हरकत के कारण घुट रहीं 12 नाबालिग छात्राएं शनिवार को बिलख पड़ीं। स्वजन को बताया कि मो. अली कभी बाथरूम में आ जाता तो कभी क्लासरूम में गलत तरीके से छूता है। छुट्टी के बाद बहाने से रोककर अश्लील हरकत करता है। उनकी शिकायत पर मो. अली, उसे संरक्षण देने वाले प्रधानाध्याक अनिल कुमार व सहायक अध्यापक शाजिया पर उत्पीड़न छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट, धमकाने की धाराओं में प्राथमिकी लिखकर गिरफ्तार कर लिया गया।
रविवार को सीओ प्रियांक जैन जांच करने गांव पहुंचे तो छात्राओं ने आरोप दोहराए। बीएसए कुमार गौरव ने प्रधानाध्याक एवं सहायक को निलंबित
12 पीड़ितों में आठ अनुसूचित जाति की, बोलीं- अश्लीलता करता था कंप्यूटर अनुदेशक अली
सहायक अध्यापक शाजिया और प्रधानाध्यापक अनिल भी नामजद, निलंवित
कर दिया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि प्राथमिकी पंजीकृत कर छात्राओं के बयान कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। बीएसए बताया कि अनुदेशक की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पर्यवेक्षण में लापरवाही पर खंड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार को नोटिस दिया है।

गांव में रहने वाले स्वजन ने बताया कि शनिवार दोपहर को बच्चियों ने मो. अली की करतूत के बारे में जानकारी दी। कहा कि मौ. अली अश्लील हरकतें कर धमकी देता था। कहता था कि यदि किसी को बताया तो स्कूल से भगा देंगे। सकते हैं।

इसके बावजूद शाजिया को बताया मगर, उन्होंने अनसुना कर दिया। प्रधानाध्यापक ने भी कार्रवाई नहीं की। बच्चियों की आपबीती सुनकर कई अभिभावक शनिवार दोपहर को ही स्कूल पहुंचे और अनुदेशक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

द केरल स्टोरी जैसी घटना का प्रयास : स्कूल की एक अन्य महिला शिक्षक बच्चियों के पक्ष में आईं। उनका कहना था कि मो. अली और शाजिया षड्यंत्र के अंतर्गत यह कृत्य कर रहीं थी । आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू बच्चियों को निशाना बनाया गया। उन्हें प्रलोभन दिए डराया गया। उनका आरोप था कि ‘द केरल स्टोरी’ जैसी घटना का प्रयास हुआ। बच्चियों का यौन उत्पीड़न कर ब्लैकमेलिंग, इसके बाद सनातन के विरुद्ध उकसाने की तैयारी थी। पूरे प्रकरण की जांच हो तो अनुदेशक के पीछे गिरोह के अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments