Saturday, March 21, 2026
spot_img
Homeहाथरसआज दिनांक 02/12/2023 दिन शनिवार को श्री दाऊजी मंदिर किला परिसर हाथरस...

आज दिनांक 02/12/2023 दिन शनिवार को श्री दाऊजी मंदिर किला परिसर हाथरस पर स्वदेशी हिंद पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया

आज दिनांक 02/12/2023 दिन शनिवार को श्री दाऊजी मंदिर किला परिसर हाथरस पर स्वदेशी हिंद पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी द्वारा श्री दाऊजी मंदिर हाथरस किला परिसर हाथरस को अतिक्रमण/अवैध कब्जों से मुक्त कराए जाने पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श किया गया जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन हाथरस पर लापरवाही और टालमटूल का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया क्योंकि पार्टी द्वारा पूर्व में दिनांक 23/03/2023 और दिनांक 16/11/2023 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी हाथरस को उक्त अतिक्रमणों को हटवाए जाने हेतु ज्ञापन दिया गया था किंतु फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जबकि उक्त अतिक्रमणों को हटाए जाने हेतु माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पूर्व में दो बार निर्देशित किया जा चुका है तथा जिला प्रशासन भी उक्त अतिक्रमणों को अवैध घोषित कर चुका है, प्रदेश व केंद्र सरकार तीर्थ और पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण एवम विकसित करने हेतु तत्पर है अयोध्या में राम मंदिर और मथुरा में कृष्ण मंदिर का विकास और सौंदर्यीकरण हो सकता है तो बृज की देहरी पर श्री दाऊजी मंदिर का विकास और सौंदर्यीकरण क्यों नहीं कराया जा सकता है पार्टी श्री दाऊजी मंदिर किला परिसर हाथरस को अतिक्रमण से मुक्त कराने और इसके सौंदर्यीकरण कराए जाने हेतु प्रतिबद्ध है इसके लिए पार्टी की बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि पार्टी द्वारा दिए गए ज्ञापन में जिला प्रशासन को कार्यवाही को 20 दिन का समय दिया गया था जो 05/12/2023 को पूर्ण हो जावेगा जिसके उपरांत दिनांक10/12/2023 को शहर हाथरस में एक पैदल जनजागरण यात्रा निकाली जावेगी किंतु उससे पूर्व 07/12/2023 को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से पुनः मिलेगा और तब आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जावेगी, इस बैठक का संचालन श्री दिनेश शर्मा जी ने किया, बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरीश शर्मा जी ने की इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मतेंद्र सिंह गहलौत एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी श्री देशराज सिंह भरंगर, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश सिसौदिया, नगर महामंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा जी, नगर उपाध्यक्ष श्री विजेंद्र वर्मा जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री राकेश जादौन जी , वरिष्ठ समाज सेवी बनी सिंह, श्री अभय कुमार सिंह, राना जी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुशीला देवी , श्रीमती सरिता, श्रीमती आशा देवी, श्रीमती नीतू आदि बहुत से लोग प्रमुखरुप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments