Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeUncategorizedअनन्या पांडे लाखों में खरीदा छोटा सा पर्स

अनन्या पांडे लाखों में खरीदा छोटा सा पर्स

अनन्या पांडे लाखों में खरीदा छोटा सा पर्स

 

मुंबई। अनन्या पांडे रविवार रात मुबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस का लुक काफी वायरल भी हुआ । अनन्या इस अवॉर्ड नाइट में ऑल पिंक आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आई। एक्ट्रेस ने पिंक पैंट और ब्लेजर के साथ अपने लुक को पूरा किया था, लेकिन उनके इस आउटफिट से ज्यादा उनके बाल्टी स्टाइल पर्स ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। अब एक्ट्रेस के इस बाल्टी लुक वाले गोल्ड बैग की कीमत भी वायरल हो रही है, जो इस बैग के साइज से काफी बड़ी है। अनन्या का ये पर्स अमेरिकी लग्जरी ब्रांड ख४ ३ १ का है, जिसमें बाहरी हिस्से पर एक क्रिस्टल कवर के साथ एक मैटेलिक लाइन इंटीरियर है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बैग की कीमत लगभग 4.90 लाख रुपये है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस इतना महंगा पर्स लिए स्पॉट हुई हो। इससे पहले भी वह कई बार एयरपोर्ट या फिर दोस्तों के साथ पार्ट में लाखों-लाखों के हैंड बैग और पर्स के साथ नजर आई है। अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। पिछले चार सालों में एक्ट्रेस कुछ ही फिल्मों में नजर आई है, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से डेब्यू करने वाली अनन्या खाली पीली, पति पत्नी और वो, गहराइयां और लाइगर जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं। अनन्या जल्द ‘ड्रीम गर्ल 2’ और फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में नजर आएंगी। बता दें, पिछले कुछ समय से अनन्या पांडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में है। खबरे थी कि एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही है। इस रूम कपल ने एक- दूसरे के लिए अपने प्यार को कबूल नहीं किया है, लेकिन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। दोनों के रिश्ते को हवा तब ज्यादा लगी जब ‘लैक्मे फैशन वीक’ के ग्रैंड फिनाले में दोनों एक साथ नजर आए थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments