Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, हाथरस के जिला अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, हाथरस के जिला अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, हाथरस
नितिन सिंह शेखावत
जिलाध्यक्ष जनपद हाथरस।

सादर अनुरोध है कि कल हरियाणा के ठाण्ड रोड कैथल स्थित चौक पर नौंवी शताब्दी के नायक सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे गुर्जर शब्द लगाने का विरोध कर रहे क्षत्रिय समाज के लोगों पर हरियाणा पुलिस द्वारा लाठी चार्ज और रबर की गोलियां बरसाकर बर्बरता और क्रूरता का जो प्रदर्शन किया है वह बहुत ही खेद जनक और शर्मनाक है जिसका क्षत्रिय समाज पुरजोर विरोध करता है और भर्त्सना भी करता है पिछले कुछ समय से क्षत्रियों के इतिहास को चुराने का कार्य निरन्तर किया जा रहा है और तरह तरह के भ्रामक तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करते हुए समाज को तोड़ने और बांटने का कार्य सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जाएगा और अब क्षत्रिय समाज जाग उठा है अब हर नाजायज बात का जबाव दिया जाएगा क्षत्रिय समाज हरियाणा के कैथल में हुई शर्मनाक घटना में क्षत्रियों के विरुद्ध दर्ज किए मुकदमों को तत्काल वापस लिए जाने और उस प्रतिमा से गुर्जर शब्द को तत्काल हटाये जाने की मांग करता है, और यदि ऐसा नहीं किया गया तो समस्त क्षत्रिय समाज इसके लिए सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा तथा आगामी 2024 में लोकसभा चुनावों में भाजपा का बहिष्कार करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments